बुधवार, 25 नवंबर 2020

25 नवम्बर (25 November)

 

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(International Day for the Elimination of Violence Against Women)

 

डायनामाइट

(Dynamite)

 

वाष्पित दूध

(Evaporated Milk)

 

सामान्य सापेक्षता के क्षेत्र समीकरण

(Field Equations Of General Relativity)

 

25 नवम्बर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं की सूची:

वर्ष

घटना/वारदात/वृत्तांत

1867

स्वीडन के रसायनशास्त्री अल्फ्रेड नोबेल ने अमेरिका से 'डायनामाइट' का पेटेंट कराया, जबकि इंग्लैंड (7 मई 1867) और स्वीडन (19 नवम्बर 1867) से पहले ही पेटेंट प्राप्त कर लिया था।

1880

एक फ़्रांसीसी सैन्य चिकित्सक चार्ल्स लुई अल्फोंस लैवेरन ने अल्जीरिया में काम करते हुए पहली बार लाल रक्त कोशिका के अन्दर परजीवी को देखा था। तब उसने यह प्रस्तावित किया कि मलेरिया रोग का कारण यह प्रोटोज़ोआ परजीवी है। इस तथा अन्य खोजों हेतु उसे 1907 का चिकित्सा नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1884

सेंट लुइस के जॉन बी. मेयेनबर्ग ने 'वाष्पित दूध' (ईवैपोरेटेड मिल्क) का पेटेंट कराया।

1915

अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रूशियन एकेडमी ऑफ साइंस के क्षेत्र में सामान्य सापेक्षता के समीकरणों को प्रस्तुत किया।

1930

जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।

2014

कथक की मशहूर नृत्यांगना सितारा देवी का निधन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें