सामान्य हिन्दी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सामान्य हिन्दी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 जुलाई 2020

सामान्य हिन्दी - 1

बोली

भाषा का क्षेत्रीय रूप बोली कहलाता है। अर्थात् देश के विभिन्न भागों में बोली जाने वाली भाषा बोली कहलाती है और किसी भी क्षेत्रीय बोली का लिखित रूप में स्थिर साहित्य वहाँ की भाषा कहलाता है।

लिपि

किसी भी भाषा के लिखने की विधि को लिपिकहते हैं। हिन्दी और संस्कृत भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है। अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन’, उर्दू भाषा की लिपि फारसी, और पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है।

साहित्य

ज्ञान-राशि का संचित कोश ही साहित्य है। साहित्य ही किसी भी देश, जाति और वर्ग को जीवंत रखने का- उसके अतीत रूपों को दर्शाने का एकमात्र साक्ष्य होता है। यह मानव की अनुभूति के विभिन्न पक्षों को स्पष्ट करता है और पाठकों एवं श्रोताओं के ह्रदय में एक अलौकिक अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति उत्पन्न करता है।

2

वर्णविचार

परिभाषा-हिन्दी भाषा में प्रयुक्त सबसे छोटी ध्वनि वर्ण कहलाती है। जैसे-अ, , , , , , क्, ख् आदि।

वर्णमाला-

वर्णों के समुदाय को ही वर्णमाला कहते हैं। हिन्दी वर्णमाला में 44 वर्ण हैं। उच्चारण और प्रयोग के आधार पर हिन्दी वर्णमाला के दो भेद किए गए हैं-

1. स्वर

2. व्यंजन


शुक्रवार, 5 जून 2020

सामान्य हिन्दी

सामान्य हिन्दी

भाषा ज्ञान – मनुष्य की अभिव्यक्ति को प्रकट करने का सबसे सुगम और प्रचलित वाणी माध्यम हैं। भाषा ध्वन, शब्द और वाक्य मुख्य तत्व हैं।

ध्वनि – भाषा की सबसे छोटी इकाई हैं, किन्तु ध्वनि का कोई अर्थ नहीं होता हैं। उदाहरण क् च् अ इत्यादि

शब्द – कई ध्वनियों के मेल से शब्द की रचना होती हैं तथा शब्द का अर्थपूर्ण होता हैं किन्तु यह शब्द अपना मंतव्य प्रकट नहीं कर सकते। उदाहरम कमल, अंतर आदि (कमल क्या हैं क्यो हैं आदि स्पष्ट नहीं हैं)

Ø  कुछ शब्द स्वयं में पूर्ण रूप वाक्य होते हैं जैसे आ, जा इत्यादि

वाक्य – कई शब्दो के मेल से वाक्य का निर्माण होता हैं और इस वाक्य से वक्ता का मंतव्य स्पष्ट प्रकट होता हैं और भाषा का रूप पूर्ण करता हैं।

Ø  कुछ वाक्य स्वयं में पूर्ण रूप भाषा का रूप प्राप्त करते हैं और मंतव्य पूर्ण होते हैं। जैसे क्यों, इत्यादि

उदाहरण -

1.       कमल लिख रहा हैं। (इस वाक्य में स्षष्ट होता हैं कि कमल व्यक्ति है और वह लिख रहा हैं)

2.       कमल खिल रहा हैं। (इस वाक्य में स्पष्ट होता हैं कि कमल फूल हैं और खिल रहा हैं)