राष्ट्रीय
बालिका दिवस
National
Girl's Day
राष्ट्रीय
बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को
मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार
ने 2008 में की थी। इस दिन को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
किया जाता है, जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड, चाइल्ड सेक्स रेशियो, और बालिकाओ के लिए स्वास्थ्य
और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।
इतिहास
24 जनवरी के दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में
याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल
संभाला था। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है।
2019 में, इसे 'एम्पॉवरिंग गर्ल्स
फॉर ए ब्राइटर टुमॉरो' की थीम के साथ मनाया गया।
उद्देश्य
देश
में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता
फैलाना।
बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना।
बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें