शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

9 October (9 अक्टूबर)

 


विश्व डाक दिवस

(World Post Day)

विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की सालगिरह पर होता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड में शुरू हुआ था। अधिक जानने के लिए क्लिक करें-

 

वर्ष

घटना/वारदात/वृत्तांत

1410

प्राग खगोलीय घड़ी का पहला ज्ञात उल्लेख।

1874

सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।

1876

स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी।

1930

अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।

1945

प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।

1946

वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।

1949

स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।

1976

इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।

2005

यूरोपीय उपग्रह 'क्रायोसेट' का प्रक्षेपण विफल हुआ।

2006

गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

2009

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने लूनर क्रेटर ऑब्जर्वेशन एंड सेंसिंग सेटेलाइट (एलसीआरओएसएस) को प्रक्षेपित किया।

1 टिप्पणी: