हमारे देश के द्वितीय किंतु अद्वितीय राष्ट्रपति डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के
जन्म दिन (5 सितम्बर) को प्रतिवर्ष 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन समस्त देश में
भारत सरकार द्वारा श्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।
विश्व के कुछ देशों में शिक्षकों (गुरुओं) को विशेष सम्मान देने के लिये
शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है। कुछ देशों में छुट्टी रहती है जबकि कुछ देश इस
दिन कार्य करते हुए मनाते हैं।
भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया
जाता है। उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की
इच्छा जताई थी। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया
जाता है। देश के पहले उप-राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण
परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद
से काफी प्रभावित थे। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ|
देश |
तिथि (Date) |
टिप्पणी |
अर्जेन्टीना |
11 सितम्बर |
डोमिंगो फास्टिनो सार्मिएन्टो की मृत्यु का दिन |
अल्बानिया |
7 मार्च |
सन 1867 में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला प्रथम स्कूल खुला
था। |
ऑस्ट्रेलिया |
अक्टूबर मास का अंतिम शुक्रवार |
|
ब्राज़ील |
15 अक्टूबर |
1947 में साओ पाउलो के
एक छोटे से स्कूल के पढ़ाने वालों ने पहली बार शिक्षक दिवस मनाया। इस तिथि को
इसलिए चुना गया क्योंकि अक्तूबर 15, 1827 को पेड्रो 1 ने एक फ़रमान के द्वारा ब्राज़ील
में प्राथमिक शिक्षा को नियंत्रित किया। यह समारोह पूरे देश में लोकप्रिय हो गया
और अक्तूबर 15 को आधिकारिक रूप से 1963 में शिक्षक घोषित किया गया था। |
चिली |
16 अक्टूबर |
1977 में इस तिथि को चुना गाया क्योंकि इसी दिन चिली के शिक्षकों के कॉलेज (Colegio
de Profesores de Chile) की स्थापना हुई थी। |
चीन |
10 सितम्बर |
सामान्यतः कुछ गतिविधियाँ आयोजित होती हैं जिनमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों
का आदर करते हैं, जैसे कार्ड और फूल की प्रस्तुति। |
चेक गणराज्य |
28 मार्च |
सामान्यतः समारोह या गतिविधियाँ इस दिन नहीं होती हैं, पर
शिक्षक कभी-कभी एक दूसरे को तोहफ़े देते हैं। |
इक्वाडोर |
13 अप्रैल |
|
अल साल्वाडोर |
22 जून |
एक राष्ट्र-व्यापी छुट्टी के रूप में मनाया जाता है। |
हांग कांग |
12 सितम्बर |
हांग कांग के चीन का हिस्सा बनने के पश्चात 1997 से शिक्षक दिवस
सितम्बर 10 को चीन के साथ-साथ मनाया जाता है। |
हंगरी |
जून का पहला शनिवार |
|
भारत |
5 सितम्बर |
भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
इंडोनेशिया |
25 नवम्बर |
|
ईरान |
2 मई (ईरानी पंचांग में Ordibehesht 12) |
मोरतेज़ा मोतहरी के वीरगति को प्राप्त होने (मई 2, 1979) की याद में मनाया जाता है। |
मलेशिया |
16 मई |
1956 में इसी दिन रज़ाक़ रिपोर्ट स्वीकृत हुई जिसके आधार पर मलेशिया में
शिक्षा प्रणाली का चयन हुआ। शिक्षक दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त
नहीं है। |
मेक्सिको |
15 मई |
|
मंगोलिया |
फ़रवरी का पहला सप्ताहांत |
|
पाकिस्तान |
5 अक्टूबर |
इसके माध्यम से शिक्षकों का महत्व और उनके गुणों मान्यता दी जाती है ताकि
पाकिस्तान की शिक्षा प्रणाली में लगातार प्रगति हो। |
पेरू |
6 जुलाई |
1953 में पेरू के राष्ट्रपति मैनुएल ए ऑड्रिया ने अध्यादेश द्वारा 6 जुलाई को शिक्षक दिवस घोषित
किया था क्योंकि पेरू स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जोसे डे सन मार्टिन इसी दिन 1822 नौर्मल स्कूल का प्रस्ताव पारित किया था। |
फ़िलीपीन्स |
5 अक्टूबर |
|
·
आधिकारिक तौर पर 5 अक्टूबर |
||
·
वास्तव में सितम्बर-अकतूबर के बीच बनाया जाता है। |
||
·
फ़िलिपीनो-चीनियों के स्कूलों में यह सितम्बर 27 को मनाया जाता है जबकि 28 कन्फूश्स के जन्मदिन की
छुट्टी दी जाती है। |
||
·
कुछ कैथलिक स्कूलों में यह जनवरी 26 मनाया
जाता है। |
||
पोलैंड |
14 अक्टूबर |
|
रूस |
5 अक्टूबर |
1994 से अक्तूबर 5 को विश्व शिक्षक दिवस के अनुरूप
मनाया जाता है। |
सिंगापुर |
1 सितम्बर |
आधिकारिक स्कूल की छुट्टी। सामान्यतः समारोह एक दिन पूर्व होते हैं, जब
विद्यार्थियों को आधे दिन के बाद छोड़ा जाता है। |
दक्षिण कोरिया |
15 मई 1963 से सियोल में और 1964 से चुंजू शहर
में |
पूर्व में शिक्षकों को उपहार देने की प्रथा थी। आजकल रिश्वत के आरोपों के
चलते कई स्कूल इस दिन बन्द रहते हैं। |
ताइवान |
28 सितम्बर |
स्कूलों में यह सितम्बर 27 को मनाया जाता है जबकि 28 कन्फूश्स के जन्मदिन की
छुट्टी दी जाती है। |
थाईलैंड |
16 जनवरी |
थाईलैंड सरकार द्वारा एक प्रस्ताव 21
नवम्बर, 1956 को पारित करके प्रथम शिक्षक दिवस 1957 में
मनाया गया। |
तुर्की |
24 नवम्बर |
कमाल अतातुर्क का विचार था कि नई नसल का निर्माण शिक्षकों द्वारा होता
है। अतातुर्क को ही सर्वोच्च शिक्षक (तुर्की भाषा:Başöğretmen) माना गया है
क्यों कि उन्होंने तुर्की के लिए नई लिपि को 1923 में
अपने देश के लिए चुना। |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
|
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 6 मई को मनाया जाता है। गुरु-मान्यता सप्ताह मई के पूरे सप्ताह मनाया जाता
है। मसाचुएट्स में यह जून के पहले सप्ताह मनाया है। |
वियतनाम |
20 नवम्बर |
यह पहली बार 1958 में अंतरराष्ट्रीय शिक्षकों के घोषणा पत्र के दिन के रूप
में मनाया गया। 1982 में इसे पुनः नामांकित करके वियतनामी शिक्षक दिवस घोषित
किया गया था। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें