स्वतंत्रता दिवस के बारे
में रोचक तथ्य
(Interesting facts about
Independence Day)
·
प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल
किले पर देश का झंडा फहराते हैं।
·
लेकिन देश के पहले स्वतंत्रता दिवस पर भारत के पहले
प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा 16 अगस्त 1947 को फहराया था।
·
15 अगस्त 1947 को भारत के लगभग 32 करोड लोगों ने आजादी का सूरज देखा था।
·
लेकिन जश्न के साथ-साथ इस दिन दुख की एक बात थी और वो थी
भारत का विभाजन होना।
·
भारत के दो हिस्से हो गये थे एक था भारत और दूसरा था
पाकिस्तान।
·
भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त के
दिन को भारत की आजादी का दिन कहा था।
·
भारत को अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन को भारत और पाकिस्तान
दोनों देशों के स्वतंत्रता कार्यक्रम में शामिल होना था।
·
इसलिए वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने पाकिस्तान का स्वतंत्रता
दिवस 14 अगस्त तथा भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के रूप में घोषित किया था।
·
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने अपना
प्रसिद्ध भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ 14 अगस्त की
मध्यरात्रि को दिया था जबकि वे देश के पहले प्रधानमंत्री 15 अगस्त
की सुबह बने थे।
·
भारत देश का तिरंगा सबसे पहले 22 अगस्त,
1907 को भीकाजी कामा ने जर्मन में फहराया था लेकिन उस तिरंगे का
लेकिन इस तिरंगे में और भारत के राष्ट्रीय ध्वज में थोड़ा अंतर था।
·
भिकाजी कामा के झंडे में सबसे ऊपर हरा रंग, बीच में
सुनहरा केसरी और सबसे नीचे लाल रंग था इस झंडे पर ‘वंदे
मातरम’ लिखा था।
·
देश की आजादी स्थिर रहे इसके लिए डां. राजेन्द्र प्रसाद ने
उज्जैन के ज्योतिष सूर्यनारायण व्यास से पंचांग देखकर आजादी का मुहूर्त निकलवाया
था।
और क्या हुआ था 15 अगस्त के दिन:
·
15 अगस्त के दिन ही भारत में युद्ध के समय वीरता का पदक वीर
चक्र देने की घोषणा की गई थी।
·
भारत में डाक पिन की शुरूआत 15 अगस्त 1972 को की गई थी।
·
भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत 15 अगस्त 1982 को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ शुरू हुआ था।
·
भारत के साथ 15 अगस्त के दिन ही ये देश भी मनाते हैं अपना स्वतंत्रता दिवस :-
1. दक्षिण कोरिया (South Korea) – जापान (Japan) – 15 अगस्त, 1945
2. ब्रिटेन (Britain) – बहरीन
(Bahrain) – 15 अगस्त, 1971
3. फ्रांस (France) – कांगो
(Congo) – 15 अगस्त, 1960
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें