राष्ट्रीय पशु अंतरराष्ट्रीय दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day)
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस विश्व भर में
भारत के प्रथम लाइसेंसधारी पायलट: जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा
जहाँगीर रतनजी दादाभाई
टाटा का जीवन परिचय:
जे.आर.डी. टाटा भारत के अग्रणी उद्योगपति थे। इनका पूरा नाम
जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा था। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो
का भारत मे विकास किया। 10 फरवरी 1929 को उन्हें भारत में जारी किया गया पहला पायलट
लाइसेंस प्राप्त हुआ था। वे भारत के पहले लाइसेंसधारी पायलट थे और उन्होंने
उन्होंने साल 1948 में एयर इंडिया
की स्थापना की थी।
जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
जे. आर. डी. टाटा का जन्म 29 जुलाई, 1904 को पेरिस, फ़्राँस में हुआ था। इनके
पिता का नाम रतनजी दादाभाई टाटा व माता का नाम सुजैन ब्रियरे था।
उन्होंने कैथेडरल और जॉन कोनोन स्कूल मुंबई से अपनी
प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की और उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ‘कैंब्रिज विश्वविद्यालय’ चले गए।
वर्ष 1932 में इन्होंने देश की पहली वाणिज्यिक विमान
सेवा ‘टाटा एयरलाइंस’ शुरू की थी, जो आगे चलकर सन 1946 में भारत की राष्ट्रीय
विमान सेवा ‘एयर इंडिया’ बन गई।
वर्ष 1953 में भारत सरकार ने उन्हें ‘एयर इंडिया’ का अध्यक्ष और ‘इंडियन एयरलाइंस’ के बोर्ड का निर्देशक
नियुक्त किया था।
साल 1954 में फ़्राँस ने उन्हें अपने सर्वोच्च
नागरिकता पुरस्कार ‘लीजन ऑफ द ऑनर’ से भी नवाजा था।
देश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते
हुए भारत सरकार ने उन्हें सन 1955 मे ‘पद्म विभूषण’ सम्मान से सम्मानित किया
था।
उन्होंने 1968 में ‘टाटा कम्प्यूटर सेंटर’ (अब टाटा कंसल्टेंसी
सर्विसेज) और 1979 में ‘टाटा स्टील’ की स्थापना की।
जे. आर. डी. टाटा को भारत सरकार द्वारा साल 1992 में देश के सर्वोच्च
नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था।
साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत में जनसंख्या
नियंत्रण में अहम योगदान देने के लिए उन्हें ‘यूनाइटेड नेशन पापुलेशन
आवार्ड’ से सम्मानित
किया था।
गुर्दे में संक्रमण के कारण 29 नवम्बर, 1993 को जे. आर. डी. टाटा का
जिनेवा (स्विट्ज़रलैण्ड) में निधन हो गया।
जे आर डी टाटा के 114वीं जयंती पर जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर
हवाई जहाजों की एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी
सुनील भाष्करण ने किया। प्रदर्शनी में टाटा स्टील के सभी हवाई जहाजों के साथ
छोटे-छोटे एयर क्राफ्ट भी हैं। टाटा के 10 जहाजों और हेलीकॉप्टर के अलावा छोटे एयर
क्राफ्ट के 30 से ज्यादा
मॉडलों को दिखाया गया। इसमे आकर्षण का केंद्र रहा ड्रोन जिसे देखने के लिए काफी
लोग आए।
वर्ष |
घटना/वारदात/वृत्तांत |
1655 |
नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा
टाउनहाल खुला। |
1786 |
पहला अख़बार पश्चिम के एललेघनी, पिट्स
गैजेट में प्रकाशित हुआ। |
1818 |
फ्रांसीसी
भौतिक विज्ञानी ऑगस्टिन फ्रेस्नेल ने अपने पुरज़ेइनिंग "मेमॉयर ऑन
डिफ्रेक्ट ऑफ़ लाइट" को ठीक-ठीक हिसाब दिया, जिसमें प्रकाश के छाया में फैलने तक सीमित मात्रा का
हिसाब होता है और इस तरह प्रकाश के तरंग सिद्धांत पर सबसे पुरानी आपत्ति को
ध्वस्त कर दिया जाता है। |
1851 |
एनीबेल डी
गैसपेरिस ने क्षुद्रग्रह 15 यूनुमिया की खोज की। |
1876 |
भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई। |
1899 |
न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ। |
1949 |
ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू
हुआ। |
1957 |
संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी
(आईएईए) का गठन किया। |
1958 |
अमेरिकी कांग्रेस ने अपनी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल
एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया। |
1983 |
पहले चालक रहित विमान 'मिनी'
ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी। |
2005 |
खगोलविदों ने
बौने ग्रह एरिस की अपनी खोज की घोषणा की। |
2013 |
फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़
यूरो के हीरे की चोरी हुई। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें