30 जनवरी को मनाये जाने वाले दिवस
Day
celebrated on 30 January
विश्वभर
में हर साल 30 जनवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस’ के रूप
में मनाया जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा कुष्ठ रोगियों को समाज की
मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयासों की वजह से ही हर वर्ष 30
जनवरी गांधीजी की पुण्यतिथि को कुष्ठ रोग निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसको मनाने का उद्देश्य लोगों में इस रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। कुष्ठ रोग
यानी कोढ़ एक दीर्घकालिक रोग है, जो कि माइकोबैक्टेरियम
लेप्री और माइकोबैक्टेरियम लेप्रोमैटॉसिस जैसे जीवाणुओं की वजह से होता है। कुष्ठ
रोग के रोगाणु की खोज 1873 में हन्सेन ने की थी, इसलिए कुष्ठ रोग को 'हन्सेन रोग' भी कहा जाता है।
भारत
में,
शहीद दिवस (राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोदय
दिवस के रूप में भी जाना जाता है) के रूप में छह दिन घोषित किए जाते हैं।
उन्हें उन लोगों के सम्मान में नामित किया जाता है जिन्हें राष्ट्र के लिए शहीद के
रूप में मान्यता दी जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें