शनिवार, 6 जून 2020

विशेष आग्रह

विशेष आग्रह                
                 सभी मित्रों के अभी तक के सहयोग के लिए धन्यवाद आपकी रूचि को देखकर आप सभी के लिए हमारी टीम निरन्तर प्रयास कर रही हैं, परन्तु आपके सहयोग के बिना आगे बढना मुश्किल हैं। 
                 अतः आप सभी से विनम्र निवेदन हैं कि आप हमारे पोस्ट को पढे और उन पर अपनी तरफ से टिप्पणी प्रदान करे कि आप को इसमें क्या परिवर्तन व सुधार किया जावे ताकि ये रूचिकर बन सके।
आप से सहयोग की आशा में ----
बिश्नोई एज्यूकेशन टीम

आज का दिन 6 जून


आजही के दिन लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने फ्रेंच ओपन में पुरुष डबल्स का खिताब जीता था। इसके साथ ही पेस-भूपति कोई भी टेनिस ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले पहले दो खिलाड़ी यानी, पहली जोड़ी बन गए थे। “इंडियन एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर हुई यह जोड़ी 1999 में चारों ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची। दो खिताब जीती और दो में उपविजेता रही।

·         1520 - फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किए।

·         1674 - शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।

·         1882 - न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।

·         1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।

·         1997 - बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।

·         1999 - को भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।