सलीम अली पक्षी अभ्यारण
(Salim Ali Bird Sanctuary)
सलीम अली पक्षी अभ्यारण भारत के गोवा राज्य में
मंडोवी नदी के किनारे चाराओं दीप पर स्थित हैं। यह अभ्यारण गोवा की राजधानी पणजी
से 5 किलोमीटर की दूरी पर और मपूसा शहर
से 10 किलोमीटर की दूरी पर हैं। सलीम अली पक्षी अभ्यारण का
नाम एक प्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी डॉ. सलीम अली मोइज़ुद्दीन अब्दुल के नाम पर रखा
गया हैं। सलीम अली पक्षी अभ्यारण “कोयल स्वर” के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। पक्षियों में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के
लिए यह अभ्यारण बेहद ही खास हैं। यहां विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे पक्षी
आपको देखने के लिए मिल जाएंगे। सलीम अली पक्षी अभ्यारण (सलीम अली नेशनल पार्क)
गोवा की जमीन पर लगभग 440 एकड़ में फैला हुआ हैं। इस अभ्यारण
को गोवा वनविभाग द्वारा सन 1988 में पक्षियों की रक्षा के
उद्देश्य से स्थापित किया गया था। यदि आप गोवा घूमने आएं हैं और सलीम अली पक्षी
अभ्यारण की सैर पर नही गए, तो आपकी यात्रा सही मायने में
पूरी नही हुयी हैं। तो आइयें हम इस लेख के माध्यम से आपको सलीम अली पक्षी अभ्यारण
की सैर कराते हैं और आप पूरा आर्टिकल पढकर ही इस अभ्यारण से जुडी ज्यादा से ज्यादा
जानकारी ले सकते हैं।
सलीम अली पक्षी अभ्यारण में लगभग 270 प्रकार की प्रजातियों के पक्षी
पाएं जाते हैं। पर्यटक इन पक्षियों को देखने के लिए ही इस अभ्यारण का दौरा करते
है। तो आइये हम यहां पाई जाने वाली कुछ प्रजातियों की बात करते हैं।
श्रीलंकाई मेंढक, भारतीय हॉर्नबिल, क्रिमसन
थ्रोटेड बार्बर, चितकबरे एवोकैट, ब्लैक
बिटर्न, फेयरी ब्लूबर्ड, प्रायद्वीपीय
खाड़ी उल्लू, क्रेस्टेड सेरगल ईगल, येलो-ब्रोएड
बुलबुल, जैक स्निप और व्हिस्कर्ड टर्न आदि शामिल हैं। इसके
अलावा यह विभिन्न प्रकार की कोयलो के लिए एक आवास स्थान भी हैं। यहां कुछ कोयल की
जाति जैसे – लार्ज हॉक कोयल, ड्रोंगो
कोयल और भारतीय हॉक कोयल भी पाई जाती हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें