रविवार, 23 अगस्त 2020

रीता फारिया पॉवेल (Reita Faria Powell)

 
रीता फारिया पॉवेल

(Reita Faria Powell)

पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला मिस वर्ल्ड

रीता फारिया पॉवेल (1945) मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं। वे पहले भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की।

मुंबई में 1945 में जन्मी रीता पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। एक साल मॉडलिंग की ऊँचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना पाठ्यक्रम बनाया। उन्होने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम। बी। बी। उसके बाद वे किंग्स कॉलेज और अस्पताल, लंदन में उच्च अध्ययन के लिए गए। 1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होन डोकटरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया।

उन्होने पुनः फैशन की दुनिया में 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया। वे मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भी बतौर जज शामिल हो चुके हैं।

नाम

रीता फारिया पॉवेल

जन्म तिथि

23 अगस्त 1943

जन्म स्थान

मुंबई, महाराष्ट्र, (भारत)

उपलब्धि

भारत की पहली मिस वर्ल्ड

उपलब्धि वर्ष

1966

महत्वपूर्ण तथ्य:

·         रीता फारिया का जन्म 1945 में मुंबई में हुआ था।

·         इनका पूरा नाम रीता फारिया पॉवेल है।

·         उन्होने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम.बी.बी.एस में स्नातक किया।

·         एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया।

·         1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होने डॉक्टरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया।

·         वर्ष 1998 में उन्होने दोबारा फैशन की दुनिया में फेमिना मिस इंडिया की जज के तौर पर कमबैक किया।

रीता फारिया प्रथम भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें