बुधवार, 5 अगस्त 2020

नील आर्मस्ट्रॉंग (Neil Armstrong)

नील आर्मस्ट्रॉंग का जीवन परिचय: 
(Biography of Neil Armstrong)

नील आर्मस्ट्रॉंग एक अमेरिकी खगोलयात्री और चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। चांद पर सबसे पहले क़दम रखने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग में हवाई यात्राओं के प्रति रुचि बचपन से ही शायद तभी जाग गई थी जब उनके पिता उन्हें हवाई उड़ानों को दिखलाने ले जाया करते थे।

नाम

नील आर्मस्ट्रॉंग

जन्म तिथि

05 अगस्त 1930

जन्म स्थान

वापाकोनेता, ओहियो, अमेरिका

निधन तिथि

25 अगस्त, 2012

उपलब्धि

चन्द्रमा पर उतरने वाला प्रथम व्यक्ति

उपलब्धि वर्ष

1969

नील आर्मस्ट्रॉंग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य: (Important Facts Related to Neil Armstrong)

·         नील आर्मस्ट्रॉंग का जन्म 05 अगस्त 1930 को ओहिओ, अमेरिका में हुआ था।

·         नील आर्मस्ट्रॉंग एक एयरोस्पेस इंजीनियर, नौसेना अधिकारी, परीक्षण पायलट और प्रोफ़ेसर भी थे।

·         उनके माता-पिता का नाम वायला लुई एंजेल तथा स्टीफेन आर्मस्ट्रांग था।

·         1947 में 17 साल की आयु में आर्मस्ट्रांग ने एयरोनॉटिकल इंजिनियर की पढाई पुर्दुर यूनिवर्सिटी से ग्रहण करना शुरू की थी।

·         1958 में इनका चयन अमेरिकी वायुसेना के मैन इन स्पेस सूनेस्ट (‘Man in Space Soonest‘) कार्यक्रम में हुआ था।

·         नील आर्मस्ट्रॉंग ने कोरिया युद्ध में भी अपनी सेवाएं दीं थी।

·         जनवरी 1956 में इनका विवाह जेनेट एलिज़ाबेथ शेरॉन से हुआ था।

·         आर्म्सट्रांग ने 1971 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा छोड़ दिया था और छात्रों को अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के बारे में पढ़ाने लगे थे।

·         नील आर्मस्ट्रॉंग को प्रेसिडेंसियल मेडल ऑफ फ्रीडमसे भी सम्मानित किया था।

·         25 अगस्त 2012 को इनका ह्रदय रोग के कारण निधन हो गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें