अन्तरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस
(Nelson Mandela
International Day)
अन्तरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?
नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रति वर्ष 18 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र
द्वारा शान्ति के लिए नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति
नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस की यादगार के रूप में मनाया जाता है।
अन्तरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस का उद्देश्य:
इस दिन का उद्देश्य लोगों को विश्व में शांति और सौहार्द के लिए परिवर्तन लाने
के लिए प्रेरित करना है।
अन्तरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस का इतिहास:
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवंबर, 2009 में 18 जुलाई को 18 नेल्सन मंडेला
अंतर्राष्ट्रीय दिवस 'मनाने की घोषणा की थी। यह दिवस पहली बार 18 जुलाई, 2010 को मनाया गया था। प्रस्ताव पारित करते हुए
महासभा के अध्यक्ष अली त्रकी ने कहा कि आंतरिक समुदाय ’एक महान व्यक्ति के कार्यों की प्रशंसा करता है, जिसने हमेशा दूसरे लोगों के लिए काम किया है।
नेल्सन मंडेला के बारे में जानकारी:
नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। नेल्सन
मंडेला का जन्म बासा नदी के किनारे ट्रांसस्की के मावेंजो गाँव में 18 जुलाई, 1918 को हुआ। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे
दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल
कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमेशतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी
संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें
केक खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से एक समझौते के बाद उन्होंने
नए दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका और समूचे विश्व में रंगभेद
का विरोध करने के प्रतीक बन गए। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिवस को नेल्सन
मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। नेल्सन मंडेला यहाँ
के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के 27 वर्ष रॉबेन द्वीप
पर कारागार में रंगभेद नीति के ख़िलाफ़ लड़ते हुए बिताए।
मंडेला दिवस अभियान संदेश है:
"नेल्सन मंडेला ने 67 साल तक सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी है। हम
आपको 67 मिनट से शुरू करने के लिए कह रहे हैं।"
मंडेला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "अगर इस तरह का दिन दुनिया भर के लोगों को गरीबी
से लड़ने और शांति, मेल-मिलाप और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए एक
साथ लाने का काम कर सकता है, तो हमें सम्मानित किया जाएगा।"
वर्ष |
घटना/वारदात/वृत्तांत |
1743 |
साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन
प्रकाशित किया गया। |
1781 |
ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता
का पता लगाया। |
1857 |
बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। |
1931 |
पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ शुरू हुआ। |
1947 |
भारतीय संसद ने विवश होकर इस देश के स्वाधीनता के क़ानून को पारित किया। |
1955 |
पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया। |
1968 |
अर्धचालक कंपनी इंटेल की स्थापना माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में हुई। |
1976 |
नादिया कोमनेसी ओलंपिक खेलों के इतिहास में 1976 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जिमनास्टिक में पुरे 10 अंक स्कोर करने वाले पहले व्यक्ति बने। |
1977 |
वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। |
1980 |
पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की
कक्षा में स्थापित हुआ। |
1984 |
बेवर्ली बर्न्स दुनिया की पहली महिला बोइंग 747 कप्तान
बनी। |
1992 |
लेस होरिबल्स सर्नेट की एक तस्वीर ली गई, जो वर्ल्ड वाइड वेब पर पोस्ट की गई पहली तस्वीर बन गई। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें