कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?
विजय दिवस या कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को उसका अंत हुआ। इसमें
भारत की विजय हुई। इस दिन को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु
मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी
सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था।
विजय दिवस का इतिहास:
सन 1971 के भारत-पाक युद्ध
के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच कई सैन्य संघर्ष होते रहे। दोनों देशों द्वारा
परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों
देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर
किए। जिसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने
का वादा किया गया था, लेकिन पाकिस्तान ने अपने सैनिकों और
अर्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा और इस घुसपैठ का नाम “ऑपरेशन बद्र” रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और
लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था।
प्रारम्भ में इसे घुसपैठ मान लिया था और दावा किया गया कि इन्हें कुछ ही दिनों में
बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज के बाद और इन घुसपैठियों के
नियोजित रणनीति में अंतर का पता चलने के बाद भारतीय सेना को अहसास हो गया कि हमले
की योजना बहुत बड़े पैमाने पर की गयी है।
जब भारत सरकार को इसकी खबर मिली तो पाक सेना को खदेड़ने के लिए भारतीय
सेना ने ऑपरेशन विजय चलाया, जिसके तहत 2,00,000 सैनिकों को युद्ध के लिए भेजा
गया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद जहां भी पाकिस्तान ने कब्जा किया था वहां
बम गिराए गए। इसके अलावा मिग-29 की सहायता से पाकिस्तान के
कई ठिकानों पर आर-77 मिसाइलों से हमला किया गया।
इस भीषण युद्ध में करीब 2,50,000 रॉकेट और बम का इस्तेमाल किया गया। वहीं 5,000 बम
फायर करने के लिए 300 से ज्यादा मोर्टार, तोपों और रॉकेट का इस्तेमाल किया गया। लड़ाई के 17
दिनों में हर रोज प्रति मिनट में एक राउंड फायर किया गया। बताया जाता है कि
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यही एक ऐसा युद्ध था जिसमें दुश्मन देश की सेना पर
इतनी बड़ी संख्या में बमबारी की गई थी।
करीब दो महीने तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना ने साहस और जांबाजी का
ऐसा उदाहरण पेश किया था, जिस पर हर देशवासी को
गर्व है। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई
इस जंग में देश ने लगभग इस युद्ध में हमारे लगभग 527 से अधिक
भारतीय जवान शहीद और 1300 से ज्यादा जवान घायल हुए थे। यह
युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999
को समाप्त हुआ।
कारगिल युद्ध के बारे में रोचक जानकारी:
03 मई,1999: एक चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में
पाकिस्तान सेना के घुसपैठ कर कब्जा जमा लेने की सूचनी दी।
05 मई: भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम जानकारी लेने कारगिल पहुंची तो
पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया और उनमें से 5 की हत्या
कर दी।
09 मई: पाकिस्तानियों की गोलाबारी से भारतीय सेना का कारगिल में मौजूद गोला
बारूद का स्टोर नष्ट हो गया।
10 मई: पहली बार लदाख का प्रवेश द्वार यानी द्रास, काकसार
और मुश्कोह सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया।
26 मई: भारतीय वायुसेना को कार्यवाही के लिए आदेश दिया गया।
27 मई: कार्यवाही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया और फ्लाइट
लेफ्टिनेंट नचिकेता को बंदी बना लिया।
28 मई: एक मिग-17 हैलीकॉप्टर पाकिस्तान द्वारा मार
गिराया गया और चार भारतीय फौजी मरे गए।
वर्ष |
घटना/वारदात/वृत्तांत |
1745 |
पहला रिकॉर्ड किया गया महिला
क्रिकेट मैच इंग्लैंड के गिल्डफोर्ड के पास हुआ। |
1892 |
दादाभाई नौरोजी को ब्रिटेन में पहली
भारतीय संसद सदस्य के रूप में चुना गया। |
इंग्लैंड
में पहली सार्वजनिक रेलवे लाइन के कारण, वंड्सवर्थ और क्रॉयडन के बीच
वैगॉन्वे खोला गया। |
|
1946 |
अलोहा एयरलाइंस ने होनोलुलु
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सेवा शुरू की। |
मिस्त्र
ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण किया। |
|
एक्सप्लोरर प्रोग्राम: एक्सप्लोरर 4
लॉन्च किया गया है। |
|
मालदीव
ब्रिटेन के अधीनता से स्वतंत्र हुआ। |
|
1963 |
Syncom 2, दुनिया
का पहला जियोसिंक्रोनस उपग्रह है, जिसे डेल्टा बी बूस्टर
पर केप कैनावेरल से लॉन्च किया गया है। |
1971 |
अपोलो कार्यक्रम: पहले अपोलो
"जे-मिशन" पर अपोलो 15 का प्रक्षेपण, और लूनर रोविंग वाहन का पहला उपयोग। |
1999 |
कारगिल संघर्ष आधिकारिक रूप से
समाप्त हो गया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों के पूर्ण निष्कासन की
घोषणा की। |
प्रथम
छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई। |
|
स्पेस शटल कार्यक्रम: STS-114 मिशन: 2003 में कोलंबिया नष्ट होने के बाद नासा का पहला उसी श्रैणी
का उड़ान मिशन लॉन्च। |
|
पाकिस्तान
ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण
किया। |
|
यूरोपीय
वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की। |
|
भारत
न्यूक्लियर सबमरिन लॉन्च करने वाला छठवां देश बना। |
|
2016 |
हिलेरी क्लिंटन फिलाडेल्फिया में
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी द्वारा संयुक्त राज्य
अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए पहली महिला उम्मीदवार बनीं। |
2016 |
सौर आवेग 2 पृथ्वी को प्रसारित करने
वाला पहला सौर ऊर्जा संचालित विमान बन गया। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें