सोमवार, 13 जुलाई 2020

आज का दिन 13 जुलाई


वर्ष

घटना/वारदात/वृत्तांत

1771

ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।

1772

कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।

1787

संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की।

1830

राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।

1832

हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।

1905

बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने का सुझाव दिया गया।

1974

हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें