बाल यातना एवं अवैध तस्करी के ख़िलाफ़
अंतर्राष्ट्रीय दिवस 04 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा
मनाया जाता है. इसकी स्थापना 19 अगस्त 1982 को हुई थी.
मूल रूप से 1982 के लेबनान युद्ध के पीड़ितों पर केंद्रित इस दिवस का उद्देश्य "विश्व भर में
शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का शिकार बच्चों द्वारा पीड़ित और दर्द को
समझना है. यह दिवस बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र की
प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है.
1929 : जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया।
1940 : द्वितीय विश्व
युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
1944 : अमेरिकी सेना ने
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
1959 : सी राजगोपालाचारी
ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा की। घोषणा
के बाद स्वतंत्र पार्टी (एक राजनैतिक दल) की
स्थापना अगस्त, 1959 में की थी।
इस दल ने जवाहरलाल नेहरू की समाजवादी नीति का विरोध
किया और तथाकथित "लाइसेंस-परमिट राज" को समाप्त कर मुक्त अर्थव्यवस्था
की वकालत की। भारत की उस समय की स्थिति ऐसी थी कि दुर्भाग्य से इसे जमींदारों और
उद्योगपतियों की हितैषी पार्टी माना गया।
1964 : मालदीव ने संविधान का निर्माण किया।
1970 : ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
1982 : इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया।
1989 : चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई।
1991 : द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
1997 : दूरसंचार उपग्रह 2डी कक्ष में पहुंचा।
2001 : नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन। वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।
2003 : डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं।
2006 : यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।